सीधी: हाईवा और बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाइक में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, धुएं से भर गया टिकरी रोड

0 581

जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी

सीधी जिले के मड़वास टिकरी रोड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक मामूली चोट के बावजूद बच गया, लेकिन बाइक ट्रक के नीचे फंसकर करीब 200 मीटर तक घिसटती रही।

हादसे के बाद भी हाईवा वाहन नहीं रुका और तभी अचानक बाइक का टैंक ब्लास्ट हो गया, जिससे दोनों वाहनों में तेज आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरा रोड धुएं से भर गया और वहां अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर टिकरी चौकी प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निगरी पावर प्लांट से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया और बाइक भी जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे की मुख्य वजह क्या रही—तेज रफ्तार, लापरवाही या तकनीकी खामी।

 

नोट: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे हादसों से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सतर्कता से वाहन चलाएं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment