ग्राम पंचायत चूल्ही में नाली निर्माण की अनदेखी से ग्रामीण परेशान, बीमारी और दुर्घटना का खतरा बढ़ा

0 487

ग्राम पंचायत चूल्ही, जिला सीधी में नाली निर्माण न होने से ग्रामीणों की समस्याएँ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। घरों के सामने जलभराव, मच्छरों की भरमार, गंदगी और घरों की दीवारों में सीलन से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है।

भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री विकास नारायण तिवारी ने जानकारी दी कि ग्राम चूल्ही में नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कराया और सरपंच व सचिव को निवेदन किया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

जलभराव से बुरी तरह प्रभावित परिवार:

गांव के सुदामा प्रसाद विश्वकर्मा, अनूप विश्वकर्मा, गोपाल दास विश्वकर्मा, कृष्णपाल विश्वकर्मा सहित दर्जनों परिवारों के घरों के सामने पानी भरा है। अत्यधिक नमी के कारण घरों की दीवारें कमजोर हो रही हैं और मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है।

प्रशासन से ग्रामीणों की माँग:

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाली का निर्माण नहीं हुआ, तो बारिश में हालात बेकाबू हो जाएंगे और लोग जान जोखिम में डालने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि अगर प्रशासन जल्द हस्तक्षेप नहीं करता, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएँगे।

सरपंच और सचिव का जवाब:

सरपंच और पंचायत सचिव का कहना है कि नाली का प्रस्ताव ऊपर से मंजूर नहीं हो रहा, इस वजह से कार्य लंबित है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल बहाना है और वास्तविक रूप से पंचायत का लापरवाह रवैया इसके लिए जिम्मेदार है।

नाली निर्माण की माँग करने वाले प्रमुख ग्रामीण:

सुदामा विश्वकर्मा, अनूप विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, गोपाल दास विश्वकर्मा, कृष्णपाल विश्वकर्मा, राम जी अमन विश्वकर्मा, विश्वनाथ विश्वकर्मा, हंस लाल विश्वकर्मा, यज्ञ लाल विश्वकर्मा, भैया लाल विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, राम सिया विश्वकर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा, हरिहर विश्वकर्मा, कीर्ति नारायण विश्वकर्मा, हीरालाल विश्वकर्मा, सुलोचन विश्वकर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, बाबूलाल विश्वकर्मा, भीमसेन विश्वकर्मा आदि।

ग्रामीणों का निवेदन:

ग्रामवासियों ने जिले के जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से निवेदन किया है कि वे शीघ्र ग्राम चूल्ही की नाली की समस्या का स्थायी समाधान करें। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस मदद के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सदैव आभारी रहेंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment