नगर पालिका की सौगात: क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के प्रयासों का अभिनंदन

डिंडोरी: डिंडोरी नगर परिषद को अब नगर पालिका परिषद का दर्जा दिलाने की दिशा में
जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
् महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा डिंडोरी नगर परिषद का उन्नयन कर नगर पालिका परिषद गठित किए जाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यह सकारात्मक पहल राज्यमंत्री नगरीय विकास एवं आवास श्रीमती प्रतिमा बागरी के विशेष प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने अपने प्रभार के जिले डिंडोरी के दो दिवसीय प्रवास के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और निवासियों की मांग पर इस संबंध में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने डिंडोरी के भौगोलिक महत्व को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए, नगरीय विकास एवं आवास विभाग को इस उन्नयन हेतु आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। डिंडोरी के नगर पालिका बनने से यहां के विकास को नई गति मिलने की प्रबल संभावना है, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और अधोसंरचना प्राप्त होगी।
इस कार्यवाही के शुरू होने से डिंडोरी और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के इस सकारात्मक और सक्रिय प्रयास की सराहना की है। उनका मानना है कि डिंडोरी को नगर पालिका का दर्जा मिलने से शहरी विकास योजनाओं का अधिक लाभ मिल सकेगा और क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।
हालांकि, नगर पालिका के गठन हेतु जनसंख्या और आय संबंधी मापदंडों को पूरा करने के लिए आसपास की ग्राम पंचायतों को इसमें शामिल करने संबंधी प्रक्रिया विचाराधीन है, लेकिन इस दिशा में कार्यवाही का प्रारंभ होना ही एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। राज्यमंत्री के निर्देश पर विभाग द्वारा इस संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाने और प्रस्ताव तैयार करने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।
डिंडोरी को नगर पालिका परिषद बनाने की दिशा में शुरू हुई यह कार्यवाही क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और यह राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी की जनहितैषी सोच और सक्रिय कार्यशैली को दर्शाता है।