जल गंगा संवाद एवं पंच सरपंच सम्मेलन की तैयारियों का राज्य मंत्री, विधायक गण कलेक्टर एसपी ने लिया जायजा

सिंगरौली || संवाददाता रोहित शाह

0 478

सिंगरौली 15 मई 2025 /

जल गंगा संवाद एवं पंच सरपंच सम्मेलन का आयोजन दिनांक 16 मई 2025 को राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में श्री प्रहलाद पटेल कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अतिथि में आयोजित होगा । कार्यक्रम स्थल राजमाता चून कुमारी स्टेडियम एवं कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण श्रीमती राधा सिंह राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास मध्य प्रदेश शासन एवं सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह देवसर विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह नगर निगम अध्यक्ष दिवेश पांडे भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह के द्वारा मौके पर पहुंच कर की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया गया। एवं मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह नागेश, एसडीएम सृजन वर्मा, सी एस पी पीएस परस्ते, पार्षद आशीष बैस, पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र सिंह, वरिष्ठ समाज सेवी ध्रुव सिंह सहित कार्यक्रम की तैयारियों लगे हुए जिला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment