लौआर गोपद पुल बनकर तैयार, लेकिन चालू नहीं — प्रशासनिक उदासीनता से ग्रामीणों को 80 किमी की मार

*सीधी-सिंगरौली जिलों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग बना बेकार, दर्जनों गांव अब भी सड़क संपर्क से वंचित

0 727

रिपोर्टर – ज्ञानेंद्र पाठक, चितरंगी

सीधी और सिंगरौली जिलों की सीमा पर स्थित लौआर गोपद नदी पर बना पुल कई महीने पहले पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है। इसके बावजूद प्रशासनिक उदासीनता और स्थानीय स्तर पर आवश्यक अनुमति न मिलने के कारण यह पुल अब तक चालू नहीं किया गया है।

इस पुल का उपयोग शुरू न होने से क्षेत्रीय जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन, चिकित्सा, शिक्षा और व्यापारिक कार्यों के लिए 70 से 80 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

पुल चालू हो जाने से यह दूरी न केवल घट जाएगी, बल्कि दर्जनों गांवों का सीधी और सिंगरौली से सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा। गर्मी के इस मौसम में नदी का जलस्तर काफी नीचे है, इसलिए आवागमन में कोई प्राकृतिक बाधा भी नहीं है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य कई माह पूर्व पूरा हो चुका था, बावजूद इसके प्रशासन ने इसे जनता को समर्पित नहीं किया है। इससे साफ होता है कि जनसुविधाओं के प्रति शासन-प्रशासन की संवेदनशीलता में भारी कमी है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुल को चालू नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे।

—

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment