पुर्व मुखिया स्वo मालती देवी का सातवी पुनः तिथि का हुआ आयोजन

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार
दिनांक 14.05.2025
जहानाबाद। पिंजोंरा पंचायत के पुर्व मुखिया रहीं स्व, मालती देवी की सातवीं पुनः तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, जहां बड़ी संख्या में गांव समुदाय के लोगों ने भाग लिया, इस अवसर पर एससी-एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ, अरविंद चौधरी ने कहा कि पिंजोंरा पंचायत के पुर्व मुखिया रहीं स्व, मालती देवी का जीवन सादगी से भरा हुआ था,वे एक कुशल गृहिणी, महान समाजिक कार्यकर्ता,व माननीय मुखिया के पद पर रहते हुए डॉ, विनियम आश्रम में अवस्थित पुस्तकालय एवं ट्राईसेम सेंटर के स्थापना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थीं । इस अवसर पर राजद के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मालती देवी का जीवन संघर्षों से भरा था जिन्होंने अपने पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए संघर्षों का सामना किया और वे सफल महिला मुखिया बनी, इस अवसर पर गया के पुर्व सांसद रामजी मांझी, पुर्व जिला परिषद अध्यक्ष आभा रानी, परमहंस राय, रंजीत यादव, जगदीश प्रसाद, अरूण कुमार, नीलकमल चौधरी समेत कई गणमान्य लोगों उनके तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया,