देश की सेना और देस की बेटियों का हुआ अपमान: शमशीर अहमद

0 758

 


प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

मप्र की भाजपा सरकार के कु-बोल मंत्री विजय शाह ने देश की सेना और कर्नल सोफिया कुरैशी जी का अपमान करके साबित कर दिया है कि उनकी नजर में बेटी-बहन और शूरवीर सैनिकों का कोई सम्मान नहीं है। श्री शाह को इसके लिए तत्काल मन्त्रीमंडल से हटाया जाना चाहिए।
जिला कांग्रेस कमेटी अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शमशीर अहमद ने प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम साहब से इस बारे में बात किया और कहा कि,
पाकिस्तान के खिलाफ जब सारा राष्ट्र एकजुट है और देश की बेटी एवं सेना में कर्नल सोफिया कुरैशी जी ने दुश्मन देश के खिलाफ लड़ाई में इतना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, तब ऐसी निम्न स्तरीय भाषा और व्यक्त करने का तरीका श्री शाह को शोभा नहीं देता है।

सेना में जेंडर स्तर पर कोई भेदभाव नहीं होता है, इसलिए मंत्री जी को तुरंत पूरे देश एवं सेनाओं से माफ़ी मांगनी चाहिए। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी से कांग्रेस कमेटी अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक मांग करता है कि इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment