कराते संघ के अध्यक्ष बने डॉक्टर अनूप मिश्रा

सीधी- (राकेश शर्मा)मध्य प्रदेश शीगोसोवाकाई कराते डू इंडिया ऑर्गनाइजेशन के द्वारा सीधी जिले में चल रही कराते क्लास की मान्यता प्रदान की गई है! जिसमें डॉक्टर अनूप मिश्रा को कराते संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ.अनूप मिश्रा को अध्यक्ष बनाए जाने पर समस्त कराते एवम् बॉक्सिंग संघ के खिलाड़ी के बीच खुशी का माहौल माहौल व्याप्त रहा।मानस भवन के प्रांगण में उपस्थित अध्यक्ष को कराते सचिव संध्या मिश्रा व बॉक्सिंग एवम् कराते कोच माखन मिश्रा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विकासखंड समन्वयक जयवीर सिंह एवम् गौरव द्विवेदी के द्वारा पुष्पगुच्छ व माला पहना कर स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।
कराते संघ के समस्त पदाधिकारी प्रकाश प्रजापति सुनील (संजीव )सोंधिया, राजेंद्र केवट, रवि मिश्र, रोशन जायसवाल, आर्मी रिटायर योग्य सेन गुप्ता, सुभाष शुक्ला कराते सीनियर खिलाड़ी, अजय मिश्रा सीनियर खिलाड़ी, डाक्टर सिंह, जीतू सिंह ,आदि सभी द्वारा डॉ.अनूप मिश्रा को अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी गई।