जमोड़ी पुलिस ने लापता किशोरी को ढूंढ़कर बिहार के बेतिया से किया दस्तयाब 

0 416

09.05.2025

जमोड़ी पुलिस ने लापता किशोरी को ढूंढ़कर बिहार के बेतिया से किया दस्तयाब

रिपोर्ट करने के महज 03 दिनों के भीतर पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द।

सीधी

थाना प्रभारी जमोड़ी उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व मे जमोड़ी पुलिस ने लापता किशोरी को बेतिया बिहार से दस्तयाब कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत परिजनों को सुपुर्द किया है।

थाना जमोडी जिला सीधी मे दिनांक 06.05.2025 को एक परिजन ने रिपोर्ट लेख कराई कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताये कही चली गई है। जिसकी पता तलाश आस पडोस एवं रिश्तेदारी में किया लेकिन किशोरी का कोई पता नही चला। मामला गंभीर होने के कारण थाना प्रभारी जमोड़ी ने मामला पंजीबद्ध कर किशोरी की पता तलाश हेतु टीम का गठन कर पुलिस टीम रवाना किया जो किशोरी के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त होने पर किशोरी को जमोड़ी पुलिस टीम ढूंढ़ कर बिहार के बेतिया से दस्तयाब करते हुए वापस लाई जिसे वैधानिक कार्रवाई पश्चात परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

समस्त कार्रवाई मे थाना प्रभारी उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सउनि गोविन्द लाल, प्र आर0 अवनीश बघेल,आर0 अभिषेक तेंदुलकर, म आर0 स्वाति द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment