आईटीआई में व्यावसायिक कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक करें पंजीयन

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिंडोरी:08मई 20 25
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डिंडोरी के प्राचार्यने जानकारी दी हैं की मध्य प्रदेश कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत संचालित डिंडोरी जिले के समस्त आईटीआई डिंडोरी शहपुरा, बजाग, मेंहदवानी, अमरपुर ,समनापुर, और करंजिया में संचालित एनसीवीटी/एससीवीटी के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया
1 में 20 25 से प्रारंभ कर दी गई है
प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को 31 मई 2025 तक अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा। प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं अथवा 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है, जो ट्रेड के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
अभ्यर्थी पंजीयन के लिए www.dsd.mp.gov.in से इंटरनेट के माध्यम से स्वयं आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कियोस्क, एमपी ऑनलाइन या शासकीय आईटीआई में स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से भी आवेदन करना संभव है। पंजीयन के बाद 10 मई से 31 मई तक इच्छित संस्थाओं और ट्रेड की प्राथमिकता का क्रम अभ्यर्थी अपने लॉग इन पर जाकर चुन सकेंगे।
5 जून 2025 अभ्यर्थियों की कॉमन रैंक सूची उनके लॉग इन पर प्रदर्शित की जाएगी। यदि रैंक में प्राप्तांकों से संबंधित कोई त्रुटि हो, तो अभ्यर्थी उसे 8 जून 2025 की शाम 5 बजे तक ईमेल के माध्यम से सुधार हेतु भेज सकेंगे। 16 जून 2025 प्रथम चयन सूची जारी की जाएगी।
आईटीआई में प्रवेश के लिए निम्नलिखित व्यावसायिक कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, इलेक्ट्रीशियन (एनसीवीटी) 2 वर्ष, फिटर (एनसीवीटी) 2 वर्ष, टर्नर (एनसीवीटी) 2 वर्ष, वेल्डर (एनसीवीटी) 1 वर्ष, डीजल मैकेनिक (एनसीवीटी) 1 वर्ष, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (एनसीवीटी) 1 वर्ष, फूड प्रोडक्शन जनरल (एससीवीटी) 1 वर्ष इसके अलावा डीएसटी योजना के अंतर्गत भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम शासकीय आईटीआई संस्थान में संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।