शिकायतों के निराकरण में ए-गेड के लिए प्रयास करें-कलेक्टर श्री सोमवंशी

0 584


सीधी /सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने कहा कि अप्रैल-25 की शिकायतों के निराकरण में सभी विभाग ए-ग्रेड के लिए प्रयास करेंगे। शिकायतकर्ता से संपर्क कर उनकी वैध समस्याओं का तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाइन की नियमित समीक्षा करें तथा प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर शिकायतों को निराकृत करायें। कोई भी शिकायत नॉन अटेण्डेड नहीं रहे। कलेक्टर ने समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में चयनित शिकायतों को प्राथमिकता पर निराकृत करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से प्रमुख पैरामीटरर्स पर जिलों की रैंकिंग जारी की जा रही है। सभी विभाग शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख पैरामीटर्स का अध्ययन कर लें तथा अपने विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का संवेदीकरण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने ई-आफिस कार्यप्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि उनके पास फाइलें ई-आफिस के माध्यम से ही प्रस्तुत की जाएं। कलेक्टर ने रीवा-सीधी नवीन रेललाइन से जुड़े भू-अर्जन के कार्यों को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment