बुआ की शादी से पहले दोनों भतीजों को लगा करंट, हालत गंभीर

0 416

राम सिंह
महोबा में श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजरिया गांव में आंधी तूफान के बाद खेतों में टूटे पड़े बिजली के तारों से निकले करंट की चपेट में आकर दो मासूम बुरी तरह झुलस गए । मासूमों की चीख पुकार सुनकर भागे परिजनों द्वारा दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों मासूमों को हायर सेंटर रिफर कर दिया है

कबरई विकासखण्ड के सिजरिया गांव में पुष्पेंद्र की बहिन रिंकी की कल होने वाली शादी को लेकर तैयारियां चल रही थी । तभी तेज आंधी तूफान के बीच बिजली के वायर टूटकर जमीन पर गिर गए थे । इसी दौरान पुष्पेंद्र का 8 बर्षीय मासूम बंसत ओर पुष्पेंद्र के छोटे भाई मलखान का 6 बर्षीय आशीष खेलते खेलते विद्युत करंट की चपेट में आ गए । इस दर्दनाक हादसे के शिकार होते ही मासूमों की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनते ही परिजनों ने भागकर किसी तरह दोनों को गम्भीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । मगर डॉक्टरों ने दोनों को हालत नाजुक होने पर जिला असप्ताल से हायर सेंटर रिफर कर दिया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment