किराए के मकान में फंदे पर लटकता मिला C H O का शव,पुलिस जांच शुरू

राम सिंह
महोबा में कुल पहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में तैनात CHO का किराए के मकान में पंखे से लटक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया । घटना की सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने शव को पंखे से नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
महोबा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में अप्रैल 2022 से आकांक्षा बतौर स्वास्थ अधिकारी के पद पर तैनात थी । वह नगर के एक मकान में किराए से रह रही थी । आज सुबह से उनका गेट नही खुलने के चलते पड़ोसी महिला किरायेदार द्वारा आवाज दी गई । मगर काफी देर तक कोई आवाज न आने के चलते उन्होंने मकान मालिक व पुलिस को घटना की सूचना दी थी । कुछ देर बाद पुलिस के पहुंचते ही कमरे के अंदर पंखे से फंदे पर लटकता शव देखते ही सभी दंग रह गए है । फिलहाल पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।