आजीविका पुस्तकालय का उद्धाटन सम्पन्न ज्ञान दान उज्जवल भविष्य की ओर एक कदम

0 399

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

डिंडौरी : 23 अप्रैल, 2025
मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन डिंडौरी अंतर्गत जिले में संचालित सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र औरई रोड में ज्ञानदान अभियान एवं आजीविका पुस्तकालय का शुभारंभ 22 अप्रैल 2025 को किया गया। ज्ञानदान अभियान अंतर्गत समुदाय के लोगों को स्वेच्छा से यूपीएससी, एसएससी बैंकिंग, रेलवे और राज्य सरकार की परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों के दान हेतु प्रेरित किया जावेगा। यह पुस्तकालय ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों और युवाओं को शिक्षा सामग्री उपलब्ध करना, विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह परिवारों के लिए ज्ञान साझा करने व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक केंद्र के रूप में कार्य करेगी। कोई भी व्यक्ति प्रतियोगिता परीक्षाओं की पुस्तकें दान कर सकते है, श्री रूदेश परस्ते जिला पंचायत डिण्डौरी ने कहा कि सम्पूर्ण जिले की महिलायें उन्नति प्रशिक्षण केन्द्र डिण्डौरी मे आती है निश्चित ही क्षेत्र मे रहने वाले युवाओं का भविष्य इस केन्द्र के माध्यम से उज्जवल होगा। आजीविका ज्ञान केन्द्र की स्थापना के समय जयश्री नारायणडीह, कुसुम धुमकेती, अंजला धुमकेती, करिश्मा मसराम बिजौरा, पूजा राजपूत डिण्डौरी, मेघा नन्देहा पुस्तकों का दान किया, इस आजीविका पुस्तकालय का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय श्री रूदेश परस्ते जी द्वारा फीता काट कर किया गया। कार्यक्रम में आजीविका समूह की दीदी स्कूल कॉलेज के बच्चे ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री जे एस पट्टा जिला प्रबंधक, श्रीमती निशा रानी पड़वार, श्री केशव प्रजापति, श्री टी के दास, श्री राम कुमार परस्ते, श्री संजीव रंजन, सुश्री नानबाई धुर्वे व सीएलएफ अध्यक्ष सुश्री सुहागवती मालवे, सुश्री मीना बनवासी, सचिव सुश्री सम्पतिया धुर्वे, शारदा धुर्वे एवं समूह की दीदीयां उपस्थित रहें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment