ग्राम किवाड़ में जन अभियान परिषद् द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

0 381

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर के चयनित नवांकुर संस्था बम्हनी ग्राम विकास समिति बम्हनी सेक्टर 04 गौराकन्हारी विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी अंतर्गत प्रस्फुटन ग्राम किवाड़ में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम के सार्वजनिक पेयजल कुआं में साफ सफाई सोखता गड्ढा की सफाई कुआं के आस पास चारों ओर कचड़ा कूड़ा , मलवा आदि की साफ सफाई श्रमदान से किया गया।इसके साथ ही जल के महत्व की जानकारी सबको दी गई।इसके अलावा गली मोहल्ला घरों के आस पास साफ सफाई करने हेतु प्रेरित किया गया।ओर उपस्थित लोगों को जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई।आज के इस कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति से हेमराज मरावी,अमृत दास, ख़ज्जू सिंह,तीरथ सिंह,ओर ग्राम महिला ,पुरुष उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment