प्रशासन की लापरवाही से परेशान है किसान,समय पर नहीं मिल रहा भाखा बांध का पानी

0 455

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

भारतीय किसान संघ के बांध निरीक्षण के दौरान मिला घोर अनियमितता टूटे-फूटे है नहर और बांध

हजारों एकड जमीन खाली है, केनाल खराब है फिर भी,जल संसाधन विभाग कुंभकर्णी नींद में

डिण्डौरी/अमरपुर :- इन दिनों किसान खेती किसानी हो चुकी है।गेहूं की कटाई गहाई के बाद खेत खाली हुई है पर केनालों,नहरों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ ।

रवि फसल के लिए मुख्य रूप से किसानों को पानी की जरुरत होती है कुछ किसानों के खेतों में बोरबेल है तो कुछ किसान बांध के भरोसे फसल लगाते है ।

विकासखंड अमरपुर जिला डिण्डौरी में जिला की भाखा बांध है जिसका एक मात्र उद्देश्य 4 गांवों के किसानों को केनाल के माध्यम से पानी देना है किन्तु जल संसाधन विभाग अमरपुर के लापरवाही से किसानों के खेतों तक पानी नही पहुंचा पा रही है ।

ज्ञात हो की किसानों को पानी, बिजली, खाद, बीज समय व पर्याप्त मात्रा में मिले इसलिए भारतीय किसान संघ डिंडोरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू के नेतृत्व में सातों विकासखंड में सभी विभागों के साथ समन्वय बैठक भी किया है जिसमें जल संसाधन विभाग के अधिकारी बैठक में रुची न दिखाते हुए उपस्थित नहीं हुई।

वास्तविकता का पता तब चला जब भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू के नेतृत्व में विकासखंड अमरपुर अंतर्गत ग्राम भाखा, बिजौरी, बरसिंघा एवं रामगढ़ के बीच निर्मित केनाल का निरिक्षण किया तो केनाल टूटी-फूटी है साथ ही केनाल की साफ सफाई नही हुई है जिसके कारण किसानों के खेतों तक पानी नही पहुँच पा रही है ।

पानी न मिलने से यहां लगभग हजारों एकड जमीन खाली पडी रहती है और किसान रवी की फसल नही ले पा रहे है जबकि जल संसाधन विभाग केनाल के मरम्मतीकरण एवं साफ सफाई के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर रहा है पर वास्तविकता तो कुछ और नजर आ रही है ।

केनाल,बांध निरिक्षण के समय भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, जिला सह-मीडिया प्रभारी शारदा नामदेव, सदस्य शशि गोयल,सविता धुर्वे उपस्थित रहे है ।

दिनांक:- 20/04/2025

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment