मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती कार्यक्रम संपन्न

0 546

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर के तत्वाधान में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समनापुर में आयोजन किया गया । सर्व प्रथम डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के चल चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत परिचय के पश्चात् जिला प्रकोष्ट श्री अशोक संत जी जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान जी के द्वारा अम्बेडकर जी के जीवन गाथा पर व्याख्यान दिए और इस कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्रीमती मंजुलता राव समस्त नवांकुर मोलेराम परतेती , वेद प्रकाश यादव , दीपक बरमे , सूरज ताम्रकार , रामकुमार मरकाम , समस्त मेंटर दिलीप कुमार बर्मन , शिवकुमार ठाकुर , केशव ठाकुर , गुलशन पड़वार , सरोजनी तेकाम, समिति के सदस्य , cmcldp छात्र / छात्राओं के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया । जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई इसी तारतम्य में शपथ ग्रहण किया गया ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment