बाबा साहेब डॉ, भीम राव अम्बेडकर की बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0 1,036


घोषी (जहानाबाद ) नगर पंचायत घोषी के अम्बेडकर चौक पर डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता जदयू के वरिष्ठ नेता मो o शमशाद शाई ने की,ईस अवसर पर डॉ भीम राव अम्बेडकर के आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया, वहीं समारोह के अध्यक्षीय भाषण में मो,शाई ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर आधुनिक भारत के शिल्पकार थे, जिन्होंने स्वतंत्र भारत का संविधान बनाया, वहीं प्रो, दिनेश प्रसाद ने डॉ अम्बेडकर के जीवन काल की व्याख्या करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्षों से भरा था वें एक महान शिक्षाविद स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक के साथ स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे जिन्होंने ने समाज को शिक्षित होकर संघर्ष करते हुए संगठीत रहने की अपील देशवासियों से किया था,ईस अवसर पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष पवन चंद्रवंशी, जदयू के नगर अध्यक्ष विनोद केशरी, नंद किशोर यादव,ललीत यादव, अवधेश दास,राजवलम सिंह, सहित कई गणमान्य लोगों ने सभा को संबोधित किया जवकी समारोह का संचालन पुर्व जिला परिषद सदस्य अनुज प्रसाद निराला ने की वहीं धन्यवाद ज्ञापन नवीन कुमार ने की

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment