बहरी पुलिस द्वारा लगातार गांजा कोरेक्स तस्करी करने वाले के खिलाफ जबरदस्त कार्वाही 02 आरोपी गिरफ्तार।
मादक पदार्थ गांजा के साथ लगभग 95 हजार रूपए कीमती मशरुका किया जप्त

रिपोर्ट-आर.डी .पाण्डेय सीधी मध्यप्रदेश
सीधी/बहरी पुलिस नें मादक पदार्थ गांजा कि बिक्री करने जा रहे 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।थाना प्रभारी बहरी निरी0 राकेश बैस को कल 12.04.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो ब्यक्ति एक नीले रंग की बिना नम्बरी अपाची मोटरसाइकल लेकर अमिलिया तरफ से परसवार तरफ कुछ समय बाद आने वाले है जो अपने पास गांजा बिक्री करने हेतु रखे है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी ने पुलिस टीम गठन कर सूचना कि तस्दीक तथा कार्रवाई हेतु रवाना किये। बहरी पुलिस टीम तुरंत रवाना होकर मुखबिर के बताये अनुसार स्थान पर जाकर इंतजार की । जहां एक अपाची मोटरसाइकल आती दिखी जिन्हे योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर पक़ड़ा गया। मोटरसाइकल अपाची नीले रंग की बिना नम्बरी पायी गयी। चालक से नाम पता पूछा गया जो चालक अपना नाम राजदीप तिवारी पिता स्व. शेषमणि तिवारी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सुपेला थाना अमिलिया एवं पीछे बैठे ब्यक्ति अपना नाम बीर सिंह यादव पिता बाबूलाल यादव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सुपेला थाना अमिलिया का होना बताये जिनकी तलाशी ली गई तो मादक पदार्थ गांजा कुल 01 किलो 50 ग्राम कीमती करीबन 10500 रुपये का पाया गया जिसके पश्चात उक्त गांजा तथा मोटरसाइकिल कीमती लगभग 85 हजार रूपए को जप्त कर पुलिस कब्जे लिया । उक्त आरोपियों का जुर्म अपराध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर थाना लाया गया एवं अपराध कायम कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. राकेश बैस, सउनि अविनेश चौधरी, प्र.आर. रामसुन्दर साकेत, आर. प्रभात तिवारी, आर. राजधर विश्वकर्मा, आर. राजकमल भूर्तिया, आर. रजनीश द्विवेदी, का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।