सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत द्वारा चौपाल बैठक का आयोजन किया गया ।

0 309

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत मुकुटपुर के पोषक ग्राम मानपुर में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश के चयनित नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के तत्वाधान में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत चौपाल बैठक का आयोजन किया गया। इसी बीच नवांकुर संस्था प्रभारी के द्वारा स्वच्छता के बारे में ग्रामीण जनों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसी तारतम्य में ग्रामीण जनों को साफ – सफाई अपने घर ही नहीं बल्कि अपने घर के आसपास , गली , मोहल्ला , गांव स्वच्छ रहेगा तभी तो अपना मध्य प्रदेश और पूरा भारत देश स्वच्छ रहेगा का संदेश दिया गया । इसी के साथ – साथ बीएसडब्ल्यू / एमएसडब्ल्यू कक्षाओं के बारे में जानकारी दिया गया । इस दौरान नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत सेक्टर क्रमांक 02 छांटा नवांकुर संस्था प्रभारी वेद प्रकाश यादव , मेंटर सरोजनी तेकाम , ग्राम के सरपंच सनत सिंह मरावी , ग्राम के मालती , मायावती , हरिवति , सोनवती , सुतारा बाई , मोहवती , इंद्रवती , अनीता , लेखवती , काजल , मानवती , दानवती आदि ग्रामीण जन बैठक में उपस्थित रहे ।
उपस्थित सदस्यों की संख्या कुल – 22
महिला – 13
पुरुष – 09

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment