मध्यप्रदेश के डिंडोरी में एक बार फिर हत्या का सनसनी खेज वारदात सामने आया है, यहां पत्नी के चरित्र संदेह के चलते एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई,

0 570

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

, दरअसल पूरा मामला शाहपुर थाना इलाके के गनवाही गांव का है जहां 34 वर्षीय भूपेंद्र यादव का शव मुड़की डेम में पुल के नीचे उतराता मिला था,पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया की आरोपी चंद्रभान राजस्थान मजदूरी करने गया था जब वह होली के त्यौहार में घर वापस लौटा तो पत्नी द्वारा लगातार फोन में बात करने से वह मृतक के ऊपर पत्नी के साथ अवैध सम्बंध होने का शक करने लगा इसी वजह से आये दिन पति पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी और नाराज होकर पत्नी पति का घर छोड़कर चली गई, जिस वजह से आरोपी पति ने एक नाबालिक बच्चे के साथ मिलकर 4 अप्रैल शुक्रवार के रात भूपेंद्र यादव को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतारदिया,, अब सनकी पति यही नहीं रुका उसने बोरे में पत्थर भरकर
मृतक के शव को बांधकर डेम में भरे पानी की भीतर फेंक दिया और उसके बाइक को भी पानी में फेंक दिया, हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर ही इस अंधे हत्याकांड का खुलासा किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment