शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत सह सम्मान समारोह

0 448


पटना! बी,डी , ईवनिंग कॉलेज मीठापुर में शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को महाविद्यालय के सभागार में भव्य स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया, ईस दौरान शिक्षक संघ बी, डी , ईवनिंग कॉलेज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ ,रवि कुमार उपाध्यक्ष डॉ, गरिमा पाठक वहीं कोशाध्यक्ष डॉ, अशोक कुमार, जवकी सचिव डॉ, राहुल अमृत राज,उप सचिव डॉ, अपराजिता को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया ईस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने अपने सारगर्भित व्याख्यान के माध्यम से नव चयनित शिक्षकों के नेतृत्व क्षमता एवं संगठन की भावनाओं का आदर किया, यहां बता दें कि शिक्षक संघ का यह चुनाव 2025 आयोजित किया गया था जिसके चुनाव अधिकारी परिमल सिन्हा, एवं रवि रंजन ने विजयी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें बधाई व अपनी शुभकामनाएं दी, वहीं कार्यक्रम की शुरुआत चलों कुछ पल रूके, चलों कुछ पल मुस्कुराएं,
ईस जीत के जश्न में कुछ शेरों से रंग जमाएं,आदी शायराना अंदाज में कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी जहां महाविद्यालय के शिक्षकों सहित तमाम प्रतिभागियों ने एक साथ मिलकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपनी सफलता का उत्सव मनाया, जवकी कार्यक्रम का संचालन डॉ, विनीता तिवारी ने की
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment