सहारा एवं विभिन्न कंपनियों में जमा पैसे की वापसी तथा एजेंटों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

रिपोर्ट-आर.डी
सीधी- सहारा एवं विभिन्न कंपनियों में जमा किए गए निवेशकों के पैसों को लेकर सभी कंपनियां लगभग रफू चक्कर हो गई हैं। कंपनियों के मालिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों का कोई अता-पता नहीं है। जमाकर्ताओं के पैसे की वापसी हेतु सरकार द्वारा आवेदन लेने के लिए पोर्टल भी चालू किए गए थे लेकिन अब वह भी पूरी तरह से बंद पड़े हुए हैं। निवेशको द्वारा बेगुनाह एजेंटों के खिलाफ प्राप्त शिकायतों पर पुलिस द्वारा भारी दबाव बनाकर प्रताड़ित भी किया जाता है। इस तरह की तमाम बातों का उल्लेख ज्ञापन में किया गया है।

उपरोक्त मामले को लेकर 26 मार्च 2025 को मिशन सत्याग्रह के माध्यम से पीड़ित भारी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों द्वारा विभिन्न कंपनियों में जमा पैसे की वापसी हैतु तहसीलदार गोपद बनास के माध्यम से जिला कलेक्टर सीधी को ज्ञापन सौंपा गया है। बताया गया है कि लगभग 2 लाख लोगों के विभिन्न बीमा कंपनियों में अरबों रुपए डूबे हुए हैं। प्रस्तुत है सीधी से हमारे नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा की पूरी रिपोर्ट। सीधी कलेक्टर के साथ-साथ यह ज्ञापन मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश भोपाल, पुलिस महानिदेशक भोपाल, प्रधानमंत्री भारत सरकार, एवं कमिश्नर रीवा संभाग के नाम भी भेजा गया है।