सिहावल : बघोर, अमिरती एवं कुबेर तीन समितियों पर ई.ओ.डब्ल्यू. का छापा! जप्त किए गए रिकॉर्ड

0 846

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से क्राइम रिपोर्टर: शाहिद खान

सीधी – मध्य प्रदेश
सिहावल में आज धमाकेदार कार्यवाही करते हुए आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ई.ओ.डब्ल्यू द्वारा छाप मार कार्यवाही करते हुए तीन समितियों के रिकॉर्ड जप्त कर लिये गये हैं और उन तीन समिति प्रबंधकों के खिलाफ आर्थिक धोखाधड़ी, वित्तीय घोटाला, और अन्य आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों की चांच हेतु प्रशासनिक कार्यवाही करने हेतु रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है |

हम बता दें आपको कि आज ई.ओ.डब्ल्यू. की टीम द्वारा सीधी जिला अंतर्गत सिहावल ब्लॉक की अमिरिती, बघोर एवं बिठौली की कुबेर समिति के प्रबंधकों से रिकॉर्ड जप्त कर लिए गए हैं |
आर्थिक अपराध शाखा पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि तीनों समितियों में धान खरीदी को लेकर 3200 कुंटल की हेरा फेरी की गई है | जांच चल रही है आर्थिक अपराध के और भी मामले उजागर हो सकते हैं | पूरी जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment