महिलाओं का सम्मान हमारा नैतिक कर्तव्य

0 281

जमुना-कोतमा-ज्ञात हो कि हर वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है । यह दिवस विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। सम्मान के इस दिवस पर केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल जमुना कॉलरी में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता एवं प्रगति में योगदान देने वाली महिलाओं के संघर्ष को याद किया गया इसके साथ ही विद्यालय में कार्यरत सभी महिलाओं के प्रति पुष्पगुच्छ तथा उपहार के साथ सम्मान प्रकट किया गया ।

कार्यक्रम के संचालक द्वय आदित्य नारायण मिश्र तथा मृत्युंजय मिश्र ने महिला सम्मान में भाषण एवम पूनम चौधरी ने कविता की प्रस्तुति दी । अंत मे प्राचार्य मनोज कुमार ने शुभकामनाओं के साथ विद्यालय परिवार को संबोधित किया । उन्होंने ने बताया कि हम सब की नैतिक जिम्मवारी है कि सिर्फ आज के दिन ही नही बल्कि सदैव महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। इसकी शुरुआत अपने आस-पास के परिवेश अर्थात माता, पत्नी, बहन, पुत्री से कर सकते हैं । इसके अतिरिक्त सभी महिलाओं के लिए अच्छी शिक्षा तथा समाज में सम्मानजनक उचित स्थान प्राप्त हो ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment