आम जन विरोधी बजट के खिलाफ भाकपा ने केन्द्रीय वित्त मंत्री का पुतला फूंका।

0 365


*केन्द्र सरकार का यह बजट कॉर्पोरेटपरस्त एवं आम आदमी को झांसा देने वाला है- विश्वजीत कुमार*
पटना, 04/02/2025:- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पटना जिला परिषद की ओर से आज केंद्रीय बजट 2025- 26 को आम जन विरोधी व कारपोरेटपरस्त बताते हुए प्रतिरोध मार्च निकाल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पुतला फूंका।
1 फरवरी 2025 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा प्रस्तुत बजट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पटना जिला परिषद ने गंभीर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज पार्टी के जिला कार्यालय काजीपुर से झंडा बैनर पोस्ट से लैस हो आक्रामक प्रतिरोध मार्च निकाला जो नया टोला खजांची रोड बारीपथ होता हुआ लांगटोली चौराहा पर जा सभा में तब्दील हो गया और वहां अंत में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पुतला दहन किया। प्रतिरोध मार्च में प्रदर्शनकारियों ने जन विरोधी बजट नहीं सहेंगे, मजदूर, किसानों व आम जनों के आर्थिक अधिकारों पर हमला नहीं सहेंगे, कॉर्पोरेटपरस्त नीति नहीं सहेंगे, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम क्यों कम नहीं किये जवाब दो, आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं के दाम में कटौती क्यों नहीं जवाब दो, रुपए का लगातार अवमूल्यन क्यों जवाब दो आदि नारे लगा रहे थे।
लंगरटोली चौक पर सभा में तब्दील प्रतिरोध मार्च की अध्यक्षता पुराने पार्टी नेता शौकत अली की अध्यक्षता में हुई। जिसे संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पटना जिला सचिव कामरेड विश्वजीत कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट आम आदमी की आंखों में धूल झोंकने वाला एवं कारपोरेट परस्त है। इस बजट में मजदूर किसानों, छात्र नौजवानों का कोई ख्याल नहीं रखा गया है। ना हीं पेट्रोलियम पदार्थों के दाम घटे, न ना आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं के दाम को काम करने की नीति बनी और ना ही रुपए के मूल्य में लगातार हो रहे गिरावट को दूर करने का उपाय ढूंढा गया इससे साफ जाहिर होता है कि बजट आमजन विरोधी है और कॉर्पोरेटपरस्त है। जिसे भाकपा बर्दाश्त नहीं करेगी। सभा को संबोधित करते हुए जिला कार्यकारिणी सदस्य देवरत्न प्रसाद ने कहा की केंद्रीय बजट में आमजन की कोई प्रतिबद्धता नहीं है। नहीं महंगाई को कम करने का उपाय है नहीं बेरोजगारी दूर करने का उपाय ढूंढा गया है। 12 लाख रुपए तक आयकर में छूठ की बात तो कही गई है लेकिन ना मनरेगा के मजदूरों की मजदूरी बढ़ाई गई ना हम मेहनतकश के मजदूरी या आय में वृद्धि की कोई बात कही गई। सभा को संबोधित करने वालों में जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद कैसर, जिला परिषद सदस्य गुलाम सरवर आजाद, आनंत शर्मा, छात्र नेता सुशील कुमार, अनिल रजक, कुम्हरार अंचल सचिव हरेंद्र पासवान, बांकीपुर अंचल सच सचिव मंगल पासवान ने संबोधित किया। उक्त नेताओं के साथ गौतम वीर, शौकत अली, मेहंदी हसन, खुशबू कुमारी, राजकुमार मेहता, बसंतपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख बबलू सिंह, मनोज कुमार, विनय बिहारी लाल, रवि कुमार, पवन कुमार सहित दर्जनों साथी मार्च व सभा में शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment