नींद ने किया नींद हराम, चुरहट थाना प्रभारी पर गिरी कार्यवाही की गाज,हो गये लाइन अटैच

सीधी जिले के चुरहट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा द्वारा आक्रोश में आकर डीजे वाले की पिटाई एवं केश दर्ज करना उन्हीं को भारी पड़ गया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें लाइन अटैच तो कर ही दिया गया है साथ ही एक साल तक की वेतन वृद्धि भी रोक दी गई है। उनके ऊपर आरोप है कि डीजे के कोलाहल से उनकी नींद भंग हो गई जिससे गुस्से में आकर उन्होंने डीजे वालों के साथ मारपीट की थी। जिसका वीडियो वायरल हो गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएचई विभाग के सेवानिवृत कर्मचारी आर एन पटेल के विदाई स्वागत में गांव वालों द्वारा डीजे बजाया जा रहा था। जिससे सो रहे टीआई साहब की नींद भंग हो गई। और उन्हें गुस्सा आ गया। इसके विरोध में गांव वाले थाने के सामने एकत्रित होकर उनका विरोध करते हुए निलंबित करने की मांग करने लग गए। इस पूरे मामले की चुरहट एसडीओपी को जांच सौंप गई है। जांच रिपोर्ट आने एवं अग्रिम आदेश तक थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा को लाइन अटैच कर दिया गया है।