महाकुंभ कवरेज में बदसुलूकी की घटनाओं के विरोध में आधा सैकड़ा पत्रकारों ने विरोध जताते हुए जताया कड़ा विरोध, कार्यवाही की मांग करते हुए सौंपा डीएम को ज्ञापन

Report: Ram Singh Parihar
Date: 3/2/2025
Place : Mahoba
Mobile :
महोबा। बीते दिनों प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के महापर्व की भगदड़ के दौरान हुई श्रद्धालुओं की मौत के कवरेज को लेकर पत्रकारों के साथ बदसुलूकी की घटनाओं से प्रदेश के सभी पत्रकार संगठनों में खासा रोष व्याप्त है। जिसके क्रम में जिलेवार पत्रकारों ने प्रदेश सरकार के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली एवं कृत्यों पर विरोध जताना शुरू कर दिया है। महोबा जनपद के पत्रकार संगठनों प्रेस क्लब महोबा एवं अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आधा सैकड़ा पत्रकारों ने विरोध जताते हुए ऐसी घटनाओं के जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
V/o : बीते सोमवार को प्रेस क्लब महोबा के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के साथ दोनों संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर महाकुंभ प्रयागराज में ड्यूटी पर तैनात स्थानीय अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा पत्रकारों से अभद्रता किए जाने घटनाएं सोशल मीडिया व चैनलों के माध्यम से प्रकाशित हुई हैं। जिनको लेकर जिले के पत्रकार संगठनों में प्रदेश सरकार के जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति खासा रोष देखा गया।
जिसके विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में इकठ्ठा होकर आधा सैकड़ा पत्रकारों ने डीएम मृदुल चौधरी से मुलाकात कर मुख्य मंत्री एवं राज्यपाल को संबोधित एक एक ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की है।
Byte 1: संजय मिश्रा
(अध्यक्ष, प्रेस क्लब महोबा)
Byte 2 : उमाकान्त द्विवेदी
( वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब महोबा)