Breaking News

किसान यूनियन द्वारा चलाए जा रहे आमरण अनशन को समर्थन देने पहुंचे पूर्व सांसद

0 193


राम सिंह
महोबा के अकौना मूंगफली खरीद केंद्र में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में किसान यूनियन द्वारा चलाए जा रहे आमरण अनशन को समर्थन देने पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत पहुंचे। किसान यूनियन का आरोप है कि केंद्र पर किसानों की मूंगफली की उचित तौल नहीं की गई और व्यापारियों का माल बेचा गया।
पूर्व सांसद ने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कृषि वितरण मंत्री से बात की गई है। मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित करने का निर्णय लिया है।
जांच टीम बारीकी से पूरे मामले की जांच करेगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसान यूनियन लंबे समय से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा था। पूर्व सांसद के हस्तक्षेप के बाद अब किसानों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment