विद्यालय परिसर में गिरा हाई टेंशन विद्युत तार मचा हाड़कम

0 214


विद्यालय में बड़ा हादसा होने से टला

राम सिंह
महोबा जनपद के कबरई विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय इमलिया में एक बड़ा हादसा टल गया। विद्यालय परिसर में स्थित हाई टेंशन विद्युत लाइन सोमवार सुबह विद्यालय संचालन से पहले गिर गई। सौभाग्य से उस समय स्कूल में कोई बच्चा स्कूल नहीं पहुंचा था वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। विद्यालय में हाईटेंशन लाइन गिरने का वीडियो सोशल मीडिया ने वायरल हो रहा है जिसमें विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी है।
आपको बता दें कि घटना कबरई विकासखंड के इमलिया गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय का है। जहां विद्यालय संचालन के पहले बड़ी अनहोनी हो गई। विद्यालय के ऊपर से निकली हाईटेंशन विद्युत लाइन टूटकर परिसर में गिर गई। गनीमत रही कि विद्यालय का संचालन शुरू नहीं हुआ था और कोई बच्चा स्कूल नहीं पहुंचा था जिससे बड़ा हादसा टल गया। अब इस हाइटेंशन विद्युत लाइन को विद्यालय के ऊपर से हटाए जाने की मांग ग्रामीण करने लगे है। आपको बता दें कि पूर्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने पहले ही इस हाई टेंशन लाइन को हटाने का आदेश दिया था, लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह कार्य नहीं किया गया। इस घटना ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है और इस तरह की लापरवाही अक्षम्य है। विद्यालय प्रशासन ने इस घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है। अब मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द इस लाइन को हटाया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment