गणतंत्र दिवस के झांकी में पटना नगर निगम का पिंक टायलेट

0 203

गणतंत्र दिवस के झांकी में पटना नगर निगम का पिंक टायलेट
पटना. गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को आयोजित होने वाली परेड में पिंक टॉयलेट को बढ़ावा देने के लिए पटना नगर निगम की तरफ से झांकी निकाली जा रही है. परेड में इस बार झांकी के रूप में मोबाइल पिंक टॉयलेट और लू कैफे की भी झलक दिखेगी. इसके साथ ही महिला कर्मचारी परेड में इसके प्रयोग और फायदों के बारे में बताती नजर आएंगी. टॉयलेट की विशेषता यह है कि यह कबाड़ से जुगाड़ की थीम पर शहर की पुरानी और बेकार बसों का जीर्णोद्धार कर बनाया गया है. पुरुष के लिए लू कैफे और महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट पूरी तरह से नि:शुल्क है.

शहर में है 6 मोबाइल पिंक टॉयलेट

पटना नगर निगम द्वारा 6 मोबाइल पिंक टॉयलेट संचालित की जा रही है. इनमें चार्जिंग प्वाइंट, कैंटीन, वॉश बेसिन, चाइल्ड डे केयर, रेस्टोरेंट, रेस्ट रूम, सेनेटरी मशीन और टॉयलेट की सुविधाएं उपलब्ध है. पिंक टॉयलेट का संचालन भी महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाता है, जबकि साफ-सफाई का जिम्मा महिला स्वच्छांगिनी को सौंपा गया है. इसके साथ ही इसमें फूड कोर्ट की भी व्यवस्था है.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment