Breaking News

बिहार के डीजीपी के नए आदेश से खलबली मच गई है.

0 169

पटना. बिहार के पुलिस कर्मियों और अफसरों के लिए नया फरमान जारी हुआ है, जिससे पूरे प्रदेश में खलबली मच गई है. यह आदेश पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी विनय कुमार ने जारी किया है. इसमें उन्‍होंने मुख्‍य रूप से सभी महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक और SP को एक पत्र जारी किया है. इसमें साफ-साफ लिखा है कि सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियो को निर्धारित वर्दी या परिधान में रहना होगा.

DGP विनय कुमार ने जारी आदेश में कहा है कि सभी पदाधिकारी और कर्मी ड्यूटी के दौरान सरकार द्वारा तय किए गए परिधान और वर्दी ही पहनें. पुलिस मुख्यालय में सोमवार एवं शुक्रवार को पुलिसकर्मियों के लिए वर्दी धारण करना अनिवार्य है. DGP विनय कुमार ने हाल ही में महानिदेशक नियंत्रण कक्ष और सोशल मीडिया सेंटर गए थे. इस दौरान कई पदाधिकारी और कर्मी जीन्‍स, टी-शर्ट के अलावा अन्य परिधान पहने किए हुए थे. इसको देखने के बाद डीजीपी ने सभी पुलिसकर्मियों के लिए आदेश जारी कर दिया है.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment