विजयपुर सीएमओ की हार्ट अटैक से मौत

श्योपुर जिले के विजयपुर नगर परिषद सीएमओ अमजद गनी खान की हार्ट अटैक आने से शुक्रवार को मुरैना के अस्पताल में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 4 उनके सीने में अचानक दर्द उठा। उन्होंने सोचा कि एसिडिटी की वजह से उन्हें सीने में दर्द हुआ होगा। उन्होंने कुछ देर इंतजार किया लेकिन टैबलेट लेने के बाद भी आराम नहीं मिला तो वह मुरैना अस्पताल में इलाज करवाने के लिए रवाना हो गए। हालांकि इस दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमओ अमजद अली खान की मौत होने की खबर मिलने के बाद विजयपुर नगर परिषद में गमगीन माहौल हो गया। शुक्रवार को अल सुबह करीब 3 बजे उनके सीने में बहुत तेज दर्द हुआ था। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया तब तक काफी देर हो चुकी थी और उनकी मौत हो गई।
ब्यूरो चीफ नबी अहमद कुरैशी श्योपुर