रबी फसलों हेतु समसामयिक सलाह

0 255


श्योपुर।
जिला परामर्शदाता कृषि विभाग विश्वम्बर गौड़ ने किसानों को रबी फसलो हेतु सलाह दी है कि गेहू फसल में सकरी पत्ती वाले खरपतवार के नियंत्रण हेतु (सल्फोसल्फयूरॉन मैटसल्फयूरान मिथाइल) 40 ग्राम दवा अथवा क्लोडीनोफॉग मैटसल्फयूरॉन मिथाइल 400 ग्राम दवा 500 से 600 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हैक्टेयर छिडकाव करें।
देरी से बोई गयी सरसों फसल मे सतत निगरानी रखें इसमें झुलसा रोग सफेद फफोला रोग व मृदुरोमिल आसिता रोग की संभावना है। अतः रोग दिखाई देने पर इसके नियंत्रण हेतु मैंकोजेब 2.5 ग्राम दवा या 2.0 ग्राम रिडोमिल एम.जैड-72 दवा प्रति लीटर पानी के हिसाब से घोल बनाकर प्रथम छिडकाव 45 दिन की अवस्था में दूसरा छिडकाव 55-60 दिन की अवस्था में करें। चना की फसल में इल्ली दिखाई देने पर इसके नियंत्रण हेतु ट्राइजोफॉस 750 मि.ली.दवा प्रति लीटर पानी के हिसाब से घोल बनाकर प्रथम छिडकाव 45 दिन की अवस्था दूसरा छिडकाव 55-60 दिन की अवस्था पर छिडकाव करें। पाला पडने की संभावना होने पर पाले से बचाव के लिए फसलों में हल्की सिचाई करे अथवा थायो यूरिया की 500 ग्राम मात्रा का 1000 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव करें अथवा 8 से 10 कि.ग्रा.सल्फर पाउडर प्रति एकड का भुरकाव करें अथवा घुलनशीन सल्फर प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर अथवा 0.1 प्रतिशत गंधक अम्ल का छिडकाव करें।
ब्यूरो चीफ नबी अहमद कुरैशी श्योपुर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment