महोबा में स्वावलंबी भारत अभियान उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0 220


DATE-03/01/2024

PLACE-MAHOBA

Ram singh

महोबा नगर पालिका परिषद परिसर में स्वावलंबी भारत अभियान उद्यमिता प्रोत्साहन को लेकर एक युवा रोजगार सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर देश के हर बेरोजगार युवा को रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ने को लेकर उसे स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम शुरू किया गया है ।

स्वावलंबी भारत अभियान के क्षेत्र संयोजक अनुपम श्रीवास्तव ने बताया भारत सरकार की मंशा है कि देश में कल 37 करोड़ युवा है। जिनमें से 27 करोड़ युवा बेरोजगार हैं। यह युवाओं को रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए स्वावलंबी भारत अभियान के तहत उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक मात्रा में युवा रोजगार की मुख्य धारा से जोड़कर देश और परिवार का विकास कर सके हर युवा के हाथ में काम हो और उन्हें रोजगार मिले तो देश का भविष्य बेहतर होगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment