फर्जी बीमा रैकेट का भंडाफोड़ – गुरुकृपा मोटर्स के संचालक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्रीमान रोहित काशवानी सर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान डॉ प्रशांत चौबे सर के मार्गदर्शन में थाना कुरवाई में एक संगीन फर्जीवाड़े का मामला उजागर हुआ है । बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के संचालक एवं सेवा प्रबंधक श्री सचिन सोनवाने, निवासी इंदौर, ने पुलिस अधीक्षक विदिशा को एक लिखित शिकायत दी थी । शिकायत के अनुसार, उनकी कंपनी की ओर से मोटरसाइकिल टीवीएस रजिस्ट्रेशन नंबर MP 40 MV 8166 के लिए जारी की गई बीमा पॉलिसी को जाली तरीके से तैयार किया गया था ।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी ने मामले की जांच एसडीओपी कुरवाई श्री मनीष राज को सौंपी । जांच में सामने आया कि सिरोंज स्थित गुरुकृपा मोटर्स के संचालक संतोष कुमार जैन ने मोटरसाइकिल का फर्जी बीमा तैयार कर उसे आरटीओ में भेजा था ।
*फर्जी पॉलिसियों से जुड़े एक्सीडेंट मामले:*
जांच के दौरान यह भी पता चला कि मोटरसाइकिल नंबर MP 40 MU 4887 के लिए एक और फर्जी बीमा पॉलिसी क्रमांक OG-21-3116-1826-00000761 बनाई गई थी । यह मोटरसाइकिल 08/10/2021 को एक दुर्घटना में शामिल थी, जिसमें चालक सुरेन्द्र कुमार चौबे की मृत्यु हो गई थी । इस घटना पर थाना कुरवाई में अपराध क्रमांक 432/21, धारा 279, 337, 304ए भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था ।
बीमा प्राधिकरण द्वारा बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को उक्त पालिसी क्रमांक OG-21-3116-1826-00000761 एवं OG-21-3116-1826-00000288 पॉलिसी क्रमांक के क्लेम हेतु लेख किया ।
फर्जी बीमा पॉलिसी के आधार पर मृतक के परिजनों ने बीमा कंपनी से क्लेम के लिए आवेदन किया । जब बीमा कंपनी ने पॉलिसी की जांच की, तो उन्होंने पाया कि पॉलिसी क्रमांक OG-21-3116-1826-00000761 एवं OG-21-3116-1826-00000288 उनकी कंपनी द्वारा जारी नहीं की गई थी ।
*फर्जीवाड़े का तरीका:*
गुरुकृपा मोटर्स के संचालक संतोष कुमार जैन द्वारा वास्तविक बीमा पॉलिसियों की हूबहू नकल कर फर्जी पॉलिसियां बनाई जाती थीं । इन पॉलिसियों पर गुरुकृपा मोटर्स की सील लगाकर उन्हें वैध दिखाने का प्रयास किया गया । इन फर्जी पॉलिसियों का उपयोग मोटरसाइकिल मालिकों द्वारा बीमा क्लेम के लिए किया जाता था ।
जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने इस फर्जीवाड़े को बड़े स्तर पर अंजाम दिया था, जिसमें कई वाहनों की जाली बीमा पॉलिसियां तैयार की गई थीं ।
*आगे की कार्यवाही:*
पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी संतोष कुमार जैन को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी के कार्यालय से फर्जी बीमा बनाने में उपयोग की जाने वाली सील एवं लेटर हेड भी जब्त कर लिए गए हैं । मामले में आगे की विवेचना जारी है ।
*गिरफ्तारी में विशेष भूमिका* – एसडीओपी मनीष राज, निरीक्षक राजकुमार यादव , उप निरीक्षक शैलेंद्र नायक, सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश रघुवंशी , आरक्षक 250 प्रह्लाद लोधी, आरक्षक 859 महेंद्र लोधी , आरक्षक 907 वीरेंद्र धाकड़, सैनिक
विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट