नए साल पर पुलिस रहेगी मुस्तैद… ब्रीथ एनालाइजर से होगी जांच, शराबियों पर होगी कार्रवाई
सीधी/ मध्य प्रदेश
प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट
आज की रात हुड़दंग पड़ सकता है महंगा
नए साल के स्वागत को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा के निर्देश पर कोतवाली, जमोड़ी सहित देहात के सभी थाना क्षेत्रों में आज की रात से पुलिस सख्ती बरतने लगेगी। खासकर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं है। चैकपाइंट लगाकर ब्रीथ एनाइजर से वाहन चालकों की जांच की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी डॉ रविन्द्र वर्मा के आदेश पर सोमवार की रात से शहर के होटल, ढाबों की जांच शुरू कर दी गई है। ऐसे ढाबे और होटल जहां अवैध शराब परोसी जा रही है वहां सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। जिन स्थानों पर नए साल के आगमन की पार्टी रखी गई है वहां भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। निर्धारित समय अवधि के बाद डीजे साउंड सिस्टम बजाने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
पर्यटन स्थलों पर रहेगी पुलिस टीम
नए साल के अवसर पर अधिकांश लोग परिवार के साथ पर्यटन स्थलों और जलप्रपातों पर पिकनिक मनाने जाते है। सुरक्षा की दृष्टि से जिले के सभी पर्यटन स्थल और जलप्रपातों पर पुलिस टीम की ड्यूटी लगाई गई है।
मोबाइल यूनिट करेगी
गश्त
एसपी डॉ रविन्द्र वर्मा ने बताया कि सभी अनुविभागों को पुलिस लाइन से पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त निर्देश दिए गए है। इसी के साथ सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त मोबाइल यूनिट बनाकर गश्त बढ़ाई जाएगी।
पार्टी के लिए जा रहे तो सावधानी बरतें
वर्ष 2024 बीतने में एक दिन बचे हैं। शहर में जल्द ही रंग-बिरंगी लाइट और पटाखों की गूंज के साथ नए साल का भव्य स्वागत किया जाएगा। हर कोई न्यू ईयर ईव को सेलिब्रेट करना चाहता है। अक्सर लोग न्यू ईयर ईव पर रेस्टोरेंट और होटल्स में पार्टी करते हैं, लेकिन यातायात पुलिस को न्यू ईयर ईव पर ज्यादा मशक्कत
करना पड़ती है। उनका मानना है कि इस रात को ड्रिंक एंड ड्राइव की घटनाएं बढ़ जाती हैं। अगर आप घर पर परिवार या दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सबसे पहले मेहमानों की एक लिस्ट बनाएं। फूड प्वॉइजनिंग से बचने के लिए हाइजीन का ध्यान रखें। शराब से बच्चों को उससे दूर रखें। तेज आवाज में लाउड स्पीकर न बजाएं। अगर पार्टी में किसी ने शराब पी है तो उसे ड्राइविंग न करने दें।
हम आपको बता दें कि इमरजेंसी सिचुएशन के लिए एंबुलेंस, पुलिस का नंबर अपने मोबाइल में सेव रखें। फर्स्ट एड-किट रखें। ईयर ईव हर कोई धूमधाम से मनाना चाहता है। ज्यादातर लोग नए साल की पार्टी खत्म होने के बाद 1 से 2 बजे के आसपास अपने घर के लिए निकलते हैं। ऐसे में पार्टी से निकलने वाले ज्यादातर लोग शराब के नशे में धुत रहते हैं, जिनकी वजह से रोड एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए देर रात कार या बाइक चलाते समय अधिक सावधानियां बरतने की जरूरत है। न्यू ईयर ईव पर सड़क पर ज्यादा भीड़ भाड़ की वजह से भी एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है। लेट नाइट पार्टी के बाद होने वाली थकावट से वाहन चलाते समय नींद आ सकती है, जिससे एक्सीडेंट हो सकता है। शराब के नशे में ड्राइविंग करने से सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
शराब पीकर न चलाएं वाहन
शराब हमारे ब्रेन पर कई नकारात्मक प्रभाव डालती है। इसलिए शराब पीकर वाहन कतई न चलाएं। शराब का असर कुछ ही देर में मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर दिखने लगता है
इमरजेंसी में डायल करें ये नंबर
(1)आपराधिक गतिविधियों एवं शिकायत संबंधी सूचना के लिए कॉल करें-94799 98837। (2)डायल 100 (3) एंबुलेंस-108 (4) चाइल्ड हेल्पलाइन-1098
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ (मध्य प्रदेश)।