आज – दिनदहाड़े युवक से लूटे 30 हजार रुपये


श्योपुर शहर में दिनदहाड़े एक युवक के साथ लूट की घटना हुई है। दो अज्ञात बदमाश युवक 30 हजार रुपये की लूट करके भाग गए। जिस युवक के साथ लूट की घटना हुई है वह बैंक से पीएम आवास की किस्त निकलवाकर लाया था। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस तलाश कर रही है। स्यावड़ी गांव का रहने वाल रवि आदिवासी सोमवार को शहर की पंजाब नेशनल बैंक से पीएम आवास योजना की किस्त निकलने के लिए आया था। किस्त 30 हजार रुपये निकलवाकर लाया था। पैसे निकलवाने के बाद मोबाइल रिपेरिंग की दुकान पर मोबाइल सही कराने चला गया, तभी दो अज्ञात बदमाश पैसे छीनकर भाग गए। युवक ने उनको पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाइक पर सवार हो गए। पीडित युवक ने थाने में आवेदन दे दिया है। पुलिस द्वारा बदमाशों की तलाश की जा रही हैं ब्यूरो चीफ़ नबी अहमद कुरैशी श्योपुर की रिपोर्ट