श्योपुर वार्ड 10 में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर आयोजित विभिन्न योजनाओं में 22 हितग्राहियों को किया लाभान्वित

0 281

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं जनकल्याण पर्व के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरो की श्रृंखला में नगरपालिका श्योपुर के तत्वाधान में सोमवार वार्ड नंबर 10 में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका सीएमओ राधेरमण यादव, नोडल अधिकारी आदित्य चौहान सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
नगरपालिका श्योपुर के नोडल अधिकारी आदित्य चौहान ने बताया कि शिविर में कुल 22 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। सभी आवेदनों का सकारात्मक निराकरण करते हुए हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। शिविर के दौरान 02 लोगों को जन्म प्रमाण पत्र प्रदाय कर लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार 18 हितग्राहियों को आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये गये, 02 लोगों के नामांतरण शिविर के दौरान किये गये। ब्यूरो चीफ नबी अहमद कुरैशी श्योपुर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment