गुणवत्ता के साथ कराए जाए निर्माण कार्य: – सांसद की अध्यक्षता में सांसद निधि के कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित।

0 235

: श्योपुर

श्योपुर-मुरैना संसदीय क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर की अध्यक्षता में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, सीईओ जिला पंचायत अतेंद्र सिंह गुर्जर, एसडीएम मनोज गढवाल, जिला योजना अधिकारी डा. सुनील चौहान, ईई आरईएस पीआर इटोरिया, सीईओ जनपद एसएस भटनागर, सीएमओ राधेरमण यादव सहित पीडब्ल्यूडी आदि विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।
सांसद तोमर ने निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जायें तथा पूर्ण कार्यो की सीसी जारी की जायें। इसके साथ ही सभी निर्माण कार्यो के सूचना पटल लगाये जायें। उन्होने कहा कि क्षेत्र के पूर्व सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा सांसद निधि से 25 लाख की राशि से स्वीकृत जयस्तभ चौक के पुर्न निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य को शुरू कराया जायें। इसके अलावा उन्होने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 61 ग्रामों में अटल स्वराज भवन (पंचायत भवन) निर्माण के प्रस्ताव भेजे गये है, उन्हें राज्य शासन से स्वीकृत कराने की कार्यवाही की जायेगी। जिला योजना अधिकारी डॉ सुनील चौहान ने बताया कि वर्ष 2019-20 से लेकर वर्ष 2023-24 तक पूर्व सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा सांसद निधि से 586 लाख 94 हजार रूपयो के 108 कार्यो की स्वीकृति दी गई थी, जिसमें से 67 कार्य पूर्ण हो गये है तथा शेष प्रगतिरत है। इसी प्रकार वर्तमान सांसद शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा वर्ष 2024-25 में 156 लाख रूपये के 20 कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई है।
ब्यूरो चीफ नबी अहमद कुरैशी श्योपुर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment