: श्योपुर फुटपाथ पर दुकानदारों ने सरिया रखकर किया अतिक्रमण

शहर की यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। आलम यह है कि पैदल राहगीरों के लिए जो फुटपाथ बनाए गए थे वहां दुकानदारों ने ओपन गोदाम बना लिए हैं। पाली रोड पर तो दुकानों से ज्यादा सामान बाहर फुटपाथ पर जमाया जाता है। इसका खामियाजा राहगीर व वाहनों को जाम में फंसकर चुकाना पड़ता है।
पाली रोड पर दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहता है। स्थिति यह हो गई कि, पटेल चौक से चंबल कालोनी गेट तक हाईवे पर वाहनों का जमावड़ा हो गया। दिक्कत यह है कि, इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा जाम लगता है और यहां कभी भी ट्रैफिक पुलिस नजर नहीं आती। गुरुवार को भी ट्रैफिक पुलिस ने यहां के जाम को उसके हाल पर छोड़ दिया। इस रोड पर सड़क के दोनों ओर 10 से 15 फीट तक चौड़ा फुटपाथ है लेकिन, उस फुटपाथ पर दुकानदारों के सामान के कारण पांव रखने तक की जगह नहीं बची। राहगीरों का मानना है कि, पाली रोड पर जाम लगने का मुख्य कारण फुटपाथों पर अतिक्रमण है।
ब्यूरो चीफ नबी अहमद कुरैशी श्योपुर