आज- नाला निर्माण को लेकर लोगों में आक्रोष

0 275

श्योपुर में पाली रोड नेशनल हाइवे पर चल रहे नाला निर्माण से दुकानदारों की दुकान से 2 फीट ऊपर नाला और मकान मालिकों के मकान से दो फिट ऊपर बनाया जा रहा है। इसी को लेकर दुकानदार व मकान मालिकों में आक्रोश दिखा। कई जगह ठेकेदार द्वारा अनियमिता की जा रही है लेकिन किसी का इस और ध्यान नहीं है। कई दुकानदारों का तो कहना है कि एक साइड में नाला 5 दिन पहले से खोद दिया है जिसका काम आज तक भी नहीं हुआ है वहीं दूसरी साइड में रातों-रात नाला बना दिया जाता है यही खेल चल रहा है इसी को लेकर आज दुकानदारों मकान मालिकों में आक्रोश दिखा। दुकानदारों का कहना है कि इस नाले के निर्माण के चलते हमारे धंधे पूरी तरीके से चौपट हो गए हैं ग्राहक हमारी दुकानों तक नहीं पहुंच रहा है नाले में गिरने की संभावना हुई है। ताज्जुब की बात यह है कि इस चल रहे नाले निर्माण को लेकर करीबन दो माह से लगातार लोग आवाज उठा रहे हैं लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि आगे आकर इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। सभी लोग वोटो की राजनीति कर रहे हैं। लेकिन शहर के लिए एक जनहित का मामला है सभी लोग इसको देख रहे हैं लेकिन कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं है।
ब्यूरो चीफ नबी अहमद कुरैशी श्योपुर की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment