बहरी सिहोलिया वाहन में बांधकर घसीटते हुए ले गए गायों के शवः गांव वालों का आरोप- गोशाला में भूख से आए दिन हो रही गायों की मौत

0 431

प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट
सीधी, बहरी/मध्य प्रदेश

सीधी जिले की बहरी क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती स्वच्छता समूह सिहोलिया के द्वारा कामधेनु गौशाला का संचालन किया जा रहा है. इस गौशाला में दो गायों की मौत आज बुधवार के दिन अचानक दोपहर 12 बजे हो गई. इसके बाद समूह संचालक के कर्मचारियों के द्वारा ब्लोरो वाहन से गायों को बेरहमी से घसीट कर लगभग 400 मीटर तक ले गए और उन्हें फेंक दिया. जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, और यह है खूब सुर्खिया बटोर रहा है.

दरअसल हम आपको बता दें कि यह पूरा मामला आज बुधवार का है, जहा गांव के राजभान साहू सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि, कामधेनु गौशाला में खाने-पीने की गायों के लिए व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से आए दिन मवेशियों की मौत लगातार हो रही हैं. लेकिन समूह संचालक के द्वारा इनका संधारण और संरक्षण नहीं किया जा रहा है. भूख प्यास से मवेशी मर जाती है तो उन्हें दफनाने के लिए भी कोई खास इंतजाम यहां नहीं किए गए हैं. जहां आज दो मवेशियों की मौत हो गई. जिसमें ब्लोरो वाहन से उन्हें घसीटते हुए बेरहमी से ले गए और उन्हें फेंक दिया. जिसका गांव के ही किसी एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है

वहीं प्रदेश गोसंवर्धन बोर्ड मेंबर पुजारी लाल मिश्रा ने इस वायरल वीडियो के संबंध में बताया है कि, यह ग्राम सिहोलिया का मामला है. जहां गायों की ऐसी दुर्दशा नहीं होनी चाहिए. अगर किसी कारणवश गायों की मौत हो जाती है तो इस प्रकार कृत्य करना अमानवीय है और इस पर वैधानिक के कार्यवाही होनी चाहिए. प्रदेश सरकार हालांकि गायों के संरक्षण के लिए मात्र ₹20 का बजट देती है, जबकि इन्हें खाने- पीने सहित अन्य चीजों में कम से कम ₹50 का बजट आना चाहिए. इसकी वजह से ऐसी हालत समूह संचालक के द्वारा हो जाती है लेकिन यह है किसी भी प्रकार से क्षम्य में नहीं है. इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी बहरी राकेश बैश ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमारे पास कोई भी लिखित शिकायत अभी नहीं आई है. वायरल वीडियो के संबंध में हमें जानकारी प्राप्त हुई है लेकिन जैसे ही कोई कंप्लेन आती है तो निश्चित तौरपर हम कड़ी कार्यवाही करेंगे.

समूह को कारण बताओ नोटिस दिया है

जिला पंचायत सीईओ अंशुमन राज ने बताया है कि गायों की घसीटने का मामला संज्ञान में आया है। हमने संबंधित स्व सहायता समूह के खिलाफ कारण बताओ नोटिस दिया है। 7 दिन में कारण का सही जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment