ग्राम पंचायत खोरी में बने गौ शाला का हाल बेहाल!!


ग्राम पंचायत खोरी जो जनपद पंचायत सिहावल के अंतर्गत आती है इसमे बने गौ शाला का हाल बेहाल है इतनी भारी भरकम राशि को खर्च करके बनी गौ शाला की स्थिति वद से बदतर है एहां भूसे चारे पानी के अभाव में दम तोड़ते गौ वंस बडी आसानी से दिख जायेंगी गौ शाला प्रबंधन के द्वारा बताया जाता है की बजट का अभाव है कर्मचारी तक का मेहनताना नही मिल पा रहा ।तो सवाल उठना भी जायज है ।
किसलिए 39लाख की इमारत खड़ी कर दी गई?
जब व्यवस्था का अभाव है तो किसलिए गौ वंस को गौ शाला में रखा गया?
जो गौ वंस इस ठंडक के महिने में बेमौत मर रहे उसके जिम्मेदार कौन?
मरने के लिये गौ शाला में रखा जाता है या फिर जान बूंझकर मारने के लिये गौ शाला में गौ वंस को ठूसा जा रहा अनगिनत सवालों की लिस्ट है जबाबदेही कौन देगा?
एहां का हाल देखकर मन व्यथित हो जाता है की गौ शाला है या फिर गौ वंस के मुर्दाघर ।