Breaking News

आबकारी विभाग की कार्यवाही में अवैध शराब के 07 प्रकरण कायम

0 383

आबकारी विभाग की कार्यवाही में अवैध शराब के 07 प्रकरण काय

 

 

जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

डिंडौरी, 29 नवम्बर 2024

कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु 28 नवंबर 2024 को आबकारी विभाग वृत्त बजाग और समनापुर में अवैध शराब रखने व बिक्री संबंधी प्राप्त शिकायतों के आधार पर दबिश कर कार्यवाही की गई। जिसमें आरोपी राजेश्वरी पति ब्रजकुमार ग्राम बोंदर से 5 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, बालकुमारी पति राजकुमार ग्राम बोंदर से 05 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, विजेंद्र कुमार पिता देवीसिंह ग्राम बोंदर से 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, विनोद पिता महेंद्र ग्राम बोंदर से 6 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, गेंदू सिंह पिता रेवा सिंह ग्राम मानिकपुर से 7 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, रुकमणी पति बीरन सिंह साकिन कमको से 6 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, हेमा बाई पति स्व श्री राजाबली साकिन गंगू टोला से 5 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद किया गया। इस प्रकार पंजीबद्ध कुल 7 प्रकरण में जप्त कुल 44 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 8800/- रुपए है। उक्त सभी प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) “ क“ तहत पंजीबद्ध किया गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment