विकासखण्ड स्तरीय दिव्यांग छात्रों की खेलकूद एवं सामर्थ्य प्रदर्शन प्रतियोगिता संपन्न

0 686

विकासखण्ड स्तरीय दिव्यांग छात्रों की खेलकूद एवं सामर्थ्य प्रदर्शन प्रतियोगिता संपन्

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान

 

सीधी: समावेशित शिक्षा अंतर्गत नि:शक्त छात्रों हेतु विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामर्थ्य प्रदर्शन संपन्न हुआ |

 

आज दिनाँक- 29/11/2024 को जनपद शिक्षा केंद्र सिहावल में विश्व विकलांग दिवश (3 दिसंबर) के उपलक्ष्य में विकास खंड समन्वयक के कुशल मार्गदर्शन में ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग बच्चों कि खेल कूद प्रतियोंगिताओं एवं सामर्थ्य प्रदर्शन का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम के अध्यक्ष विकाश खण्ड स्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र सिहावल श्री मुन्ना लाल साकेत ने की | विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्री अखंड प्रताप सिंह जी (ब्लॉक अकादमिक समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र सिहावल, बब्बू सिंह जी ( जन शिक्षक) , श्री राम निरंजन पटेल जन शिक्षक ने की तथा कार्यक्रम में शिक्षक ,अभिभावक सामिल हुए |

दिव्यांग बच्चों ने रंगोली, चित्र कला, 100 मीटर दौड़, नीबू दौड़, कुर्सी रेश, गोला फेक, गायन, आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया | कार्यक्रम का शुभंभ मां वीणा बादिनीं के पूजा के बाद प्रारंभ हुआ, प्रतियोंगिताओं के बाद दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया और लंच पैकेट भी वितरित किया गया |

अतिथियों द्वारा दिव्यांग बच्चों के सामर्थ्य के संबंध मे अभिभावकों और शिक्षकों तथा दिव्यांग बच्चों को संबोधित किया गया |

 

कार्यक्रम का संचालन श्री बब्बू सिंह जी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री हरि शंकर मिश्रा MRC,श्री राम सजीवन कुशवाहा MRC, श्री रामाधार पटेल,श्री दरबार अली ,श्री शिव प्रसाद पटेल,श्रीमती सभ्य सिंह,श्रीमती नम्रता गोस्वामी ,श्री राम लाल साकेत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही प्रधानाध्यापक श्री रामलखन, व वहां के समस्त स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा |

 

प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले दिव्यांग बच्चों को 3 दिसंबर 2024 को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में सामिल कराया जायेगा।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment