निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार: लापरवाह उप यंत्री को जिला सीईओ ने जांच होने तक किया डिंडोरी अटैच

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
डिंडोरी।जिले के मेंहदवानी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मटियारी में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत एवं निर्मित चैक डेम बारिश में गुणवत्ता विहीन कार्य होने से क्षतिग्रत हो टुकड़ों में बंट गया था निर्माण मैं अनेकों तकनीकी खामियां भी है। मामले को अखबारों में प्रमुखता से प्रसारित भी किया था जिसके बाद आखिरकार जिला प्रशासन ने मामले मैं बड़ी कार्यवाही करते हुए आदेश जारी किया है कि उक्त निर्माण कार्य हेतु उपयंत्री चेतराम साहू प्रथम दृष्टया दोषी प्रतीत होते है। ग्राम पंचायत मटियारी जनपद पंचायत मेंहदवानी में निर्मित चेकडेम के निर्माण में गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग, निर्माण कार्य में लापरवाही, की जांच एवं तकनीकी प्रतिवेदन प्राप्त होने तक आगामी आदेश पर्यन्त तक के लिये चेतराम साहू उपयंत्री (संविदा) जनपद पंचायत मेंहदवानी को कार्यालय कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग डिण्डौरी में संलग्न किया जाता है।