शाला के अंदर कुर्सी में बैठ कर सो रहा अतिथि शिक्षक का सोशल मीडिया में फोटो हो रहा वायरल
मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
डिण्डौरी। जिले के जनपद शिक्षा केंद्र समनापुर क्षेत्र अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक विद्यालय मानिकपुर प्राथमिक शाला में सो रहा अतिथि शिक्षक का फोटो वायरल हो रहा हैं, सूत्रों के जानकारी अनुसार दिनांक 04/10/2024 दिन शुक्रवार को शाला में पदस्थ अतिथि शिक्षक सो रहा था जिसकी फोटो खींचकर शाला प्रमुख को जानकारी दिया गया इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी समनापुर के वाटशाप पर फोटो भेजा गया इसके बाद भी कोई कारवाई नहीं किया जा रहा हैं, अभिनंदन दास नागेश अतिथि शिक्षक के पद पर दो वर्षों से शाला में पदस्थ हैं, और दो वर्षों से शालीनता कार्य कुशलता पर उदासीनता दिखा रहे हैं इस प्रकार की लापरवाही दिनों दिन देखने को मिल रहा हैं , संस्था प्रमुख भी शाला समय तक सेवा नहीं दें पा रहे हैं, इस बजह से अपने अधिनस्थ शिक्षकों को नहीं बोल पा रहे हैं, इस प्रकार की हालत शाला में बनाकर रखें जिसका खमियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा हैं , छात्र – छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं , अतिथि शिक्षक शाला समय में सोने का फोटो वायरल होने का या लग रहें आरोप का निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए और जांच अनुसार कारवाई होनी चाहिए जिससे शाला में चल रहे लापरवाही रवैया में सुधार हो सके।
इनका कहना हैं कि –
कोई भी हो लिखित में शिकायत करें जांच होगी।
शशि भूषण बघेल खंड शिक्षा अधिकारी समनापुर