कौशल्या के राम ‘ गीत में अमेरिका भारत और छत्तीसगढ़ के कलाकार – डाॅ मुन्नालाल देवदास

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के साहित्यकार एवं प्रतिष्ठित गीतकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास के प्रथम अंतर्राष्ट्रीय गीत कौशल्या के राम टी सीरीज यूट्यूब चैनल मुंबई से 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा के दिन रिलीज हुआ । जिसका पोस्टर विमोचन नगर पंचायत कोपरा के रामलीला मंच पर अपार जनसमुदाय की उपस्थिति में हुई। इसी प्रकार वाशिंगटन अमेरिका में भी वंदना श्रीवास्तव के निवास में महिला म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा इस गीत के पोस्टर का विमोचन हुआ ।
इस संदर्भ में बताना चाहेंगे कि डाॅ देवदास के प्रथम अंतर्राष्ट्रीय गीत कौशल्या के राम को अमेरिकन सिंगर वंदना श्रीवास्तव और भारतीय फिल्मी सिंगर पद्मश्री सुरेश वाडेकर ने अपनी आवाज दी है। और छत्तीसगढ़ के गाँवों में रहने वाले नवोदित कलाकारों ने इसमें बेहतरीन प्रस्तुति दी है।
यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि वर्ल्ड फेमस टी सीरीज मुंबई ने मात्र 29 माह में डाॅ देवदास के चार सुपर हिट गीतों को अपने भक्ति सागर यूट्यूब चैनल में रिलीज किया है। जिसे विश्व प्रसिद्ध भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा, पद्मश्री अनुराधा पौडवाल , पद्मश्री सुरेश वाडकर, साधना सरगम, ऐश्वर्या पंडित किशन देवांगन फागू तारक आदि महान हस्तियों ने गाया है। इन गीतों को अपने कुशल निर्देशन और संगीत से सजाया है पदमा जितेन्द्रियम देवांगन ने।
इस प्रकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास ने गीतों के माध्यम से अमेरिका भारत और छत्तीसगढ़ के कलाकारों को एक मंच पर लाकर मानवीय कला संस्कृति में समन्वय स्थापित करने का नवाचार किया है। जिसके लिए वे छत्तीसगढ़ की ओर से बधाई के पात्र हैं।
इस गीत का पोस्टर विमोचन नगर पंचायत कोपरा के रामलीला मंच पर हुआ। जिसमें नगर पुरोहित उपकार शुक्ला, अखिल विश्व गायत्री परिवार समन्वयक पुरुषोत्तम यादव, नगर पंचायत सी एम ओ वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, अध्यक्ष नोगेश्वर साहू, रुपनारायण साहू, लक्ष्मी नारायण पटेल, हिमालय सोनी, दिलीप वर्मा, जेठू ध्रुव, प्रधान पाठक फिरंगी पटेल, कुलंजन साहू, व्याख्याता संजय वर्मा, कवि फनेन्द्र साहू, भुवन पटेल, पत्रकार पौरेन्द्र साहू, सीताराम सेन, बजरंग नाटक मंडली के समस्त कलाकार एवं कोपरा नगर वासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही । मंच संचालन नगर पुरोहित उपकार शुक्ला ने किया।