जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम भाइयों को ईद ए मिलादुन्नबी की मुबारकबाद प्रेषित की

0 354

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान मो. 6264877120

पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए तो सीधी विधायक रीति पाठक ने जुलूस में शामिल होकर ईद ए मिलाद उन नबी के अवसर पर मुस्लिम बंधुओं को मुबारकबाद प्रेषित किया।

ईद ए मिलाद उन नबी हर साल रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। यह इसलिए खास है क्योकि इस दन इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का पैदाइश का दिन है | इस पर्व के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग घरों और मस्जिदों को सजाते हैं पवित्र कुरान को पढ़ते हैं। इस्लाम धर्म के लोगों का मानना है कि कुरान पढ़ने और मोहम्मद साहब के संदेशों का पाठ करने से अल्लाह की रहमत बरसती है। लोग इस अवसर पर ऊमदा इस्लामी लिवास पहनते हैं इस मौके पर जुलूस भी निकाला जाता है और गरीबों को भोजन कराया जाता है।

प्राइड इंडिया न्यूज एवं प्राइड कदम हिंदी समाचार सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment